Sunday, May 17, 2026
35.1 C
Raipur

BIS Conference Bilaspur : सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मानकीकरण और साझेदारी पर विशेष फोकस…

BIS Conference Bilaspur : बिलासपुर: विश्व मानक दिवस 2025 के अवसर पर, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के रायपुर शाखा कार्यालय ने बिलासपुर में ‘स्टेकहोल्डर सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया। इस वर्ष का वैश्विक विषय “बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण: सतत विकास लक्ष्य 17 लक्ष्यों के लिए साझेदारी पर प्रकाश” रहा, जिसने मानकीकरण, गुणवत्ता और मजबूत साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया।

READ MORE : CG NEWS : प्यार की भयावह परीक्षा: प्रेमिका के परिवार ने सामने रखा जहर, प्रेमी ने पी लिया, इलाज के दौरान मौत, पढ़िए खौफनाक अंत

BIS Conference Bilaspur : होटल मैरियट, सेक्टर–2 में आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने में मानकों की भूमिका और उद्योग, सरकार तथा शिक्षा क्षेत्र के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था।

मानकीकरण ही गुणवत्ता और सहयोग का सेतु: BIS

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। सुमन कुमार गुप्ता, निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस रायपुर शाखा, ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि “मानकीकरण केवल गुणवत्ता की पहचान नहीं है, बल्कि यह उद्योग, उपभोक्ता और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग का मजबूत सेतु है, जो सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में अहम भूमिका निभाता है।”

उद्योग जगत ने माना मानकों का महत्व

सम्मेलन में विभिन्न विभागों और औद्योगिक संगठनों के गणमान्य अतिथियों ने मानकीकरण को आर्थिक विकास की आधारशिला बताया:

  • सी. आर. टेकाम (मुख्य महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र): उन्होंने मानकों को उद्योगों के लिए गुणवत्ता की आधारशिला बताते हुए कहा कि इनके पालन से उत्पादों की विश्वसनीयता बढ़ती है।
  • लोकेश परगनिया (संयुक्त निदेशक, एमएसएमई): उन्होंने कहा कि मानकीकरण अपनाने से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों (MSME) की उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि होती है।
  • भागचंद बाजाज (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स): उन्होंने कहा कि मानक आधारित उत्पादन उपभोक्ता विश्वास को सशक्त करता है और अंततः आर्थिक विकास को गति प्रदान करता है।
  • सतीश शाह (अध्यक्ष, जिला उद्योग संघ): उन्होंने गुणवत्ता नियंत्रण और मानकीकरण को औद्योगिक प्रगति का विश्वसनीय साधन बताया।
  • हरीश केडिया (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्मॉल एंड एसोसिएट इंडस्ट्रीज): उन्होंने छोटे उद्योगों से भी मानकों को अपनाने की अपील की ताकि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल सके।

BIS की प्रमुख गतिविधियों और SDG 17 पर विशेष प्रस्तुति

सम्मेलन में राहुल गुप्ता, उप निदेशक, बीआईएस रायपुर शाखा ने “बीआईएस की प्रमुख गतिविधियाँ एवं हितधारक सहभागिता” पर प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने उत्पाद प्रमाणन, उपभोक्ता जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

READ MORE : Shakti RKM Plant Accident Update : लापरवाही पर प्लांट मालिक समेत 8 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज…

वहीं, फालेंद्र कुमार, वैज्ञानिक डी एवं संयुक्त निदेशक, ने विशेष रूप से “सतत विकास लक्ष्य 17: लक्ष्यों के लिए साझेदारी” विषय पर व्याख्यान देते हुए स्पष्ट किया कि केवल सफल साझेदारी और गुणवत्ता आधारित सहयोग से ही SDG लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

सम्मेलन में उद्योग प्रतिनिधि, व्यापार संगठन और शिक्षण संस्थानों के शिक्षक एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ओपन हाउस सत्र में प्रतिभागियों ने विचारों और अनुभवों का उत्साहपूर्वक आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन रोहित कुमार मिश्रा, सलाहकार ने किया।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories