Tuesday, August 25, 2026
Home National रत्नागिरी में भीषण हादसा : अनियंत्रित कार नदी में गिरी, 5 की...

रत्नागिरी में भीषण हादसा : अनियंत्रित कार नदी में गिरी, 5 की मौके पर मौत

रत्नागिरी, 19 मई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जगबूदी नदी में जा गिरी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार में छह लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। गोताखोरों की मदद से नदी में डूबी कार को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की जा रही है।

पुलिस शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण हटना मान रही है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here