Sunday, June 14, 2026
40 C
Raipur

CG NEWS: विधायक, अफसर और शिक्षकों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतें, मंत्री बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई

CG NEWS: रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विधायक, अफसर और शिक्षकों की शिकायतें मंत्रियों से की हैं। कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर मंत्रियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराने और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ‘सहयोग केंद्र’ चलाया जा रहा है, ताकि बीजेपी कार्यकर्ताओं और सहयोगी संगठनों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस केंद्र में विभिन्न मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है।

CG NEWS: पिछले दो दिनों में दो मंत्रियों ने 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश जारी किए हैं। बुधवार, 8 अक्टूबर को वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप कार्यकर्ताओं व सहयोगी संस्थाओं की शिकायतें सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।

CG NEWS: जनसहयोग केंद्र में पहुंचे कई कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे केवल शिकायत दर्ज कराने नहीं, बल्कि शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद से आए हैं। कई शिकायतों में ग्राम स्तर पर विकास कार्यों में बाधा डालने वाले स्थानीय अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनकी गंभीरता को देखते हुए संबंधित मंत्रियों ने इन्हें प्राथमिकता के आधार पर विभागों तक भेजने के निर्देश दिए हैं।

CG NEWS: बीजेपी नेता सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहयोग केंद्र शुरू किया गया है। यहां शिक्षा, जमीन और भ्रष्टाचार से जुड़ी कई शिकायतें आई हैं। कुछ मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि कुछ में जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

CG NEWS: सहयोग केंद्र में सोमवार को टंकराम वर्मा, मंगलवार को स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बुधवार को वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, गुरुवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और शुक्रवार को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। शिकायतों का पंजीयन दोपहर 1 से 2 बजे तक होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Latest YouTube Shorts

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक; बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए रेनफॉल का यलो अलर्ट

CG Weather Update: रायपुर/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में...

Related Articles

Popular Categories