Sunday, June 14, 2026
39.3 C
Raipur

Bihar Elections 2025 : महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, जानें किसको कितनी सीट….

Bihar Elections 2025 : पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 130 से 135, कांग्रेस 55 से 58 और मुकेश सहनी की पार्टी VIP (विकासशील इंसान पार्टी) 14 से 18 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

Read more : Rajasthan News : जयपुर-अजमेर हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक बना आग का गोला, 2 घंटे तक धमाके….2 की मौत….

Bihar Elections 2025 : आज शाम अंतिम मुहर की तैयारी

Bihar Elections 2025 : 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए सीट शेयरिंग के इस फॉर्मूले पर आज शाम 7 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर होने वाली महागठबंधन की अहम बैठक में अंतिम मुहर लग सकती है।

महागठबंधन का संभावित सीट बंटवारा:

पार्टी संभावित सीटें
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 130 से 135
कांग्रेस 55 से 58
VIP (मुकेश सहनी) 14 से 18
लेफ्ट दल 30 से 32

RJD अपने कोटे से JMM को 3 और पशुपति पारस की पार्टी को 2 सीटें दे सकती है।

VIP प्रमुख मुकेश सहनी की शर्तें

शुरुआत में 60 सीटों की मांग करने वाले VIP प्रमुख मुकेश सहनी सीटों की संख्या घटाने पर सहमत हो गए हैं, लेकिन वह अब भी गठबंधन से उपमुख्यमंत्री पद के लिए घोषणा करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्हें औराय, कुढ़नी, सरायरंजन, अलीनगर, बौड़ाग्राम, बरहाड़ा, सिमरी बख्तियारपुर जैसी सीटों का ऑफर दिया गया है।

गौरतलब है कि 2020 के पिछले चुनाव में सीट बंटवारे से नाराज होकर सहनी ने RJD का मंच छोड़ दिया था, जिसके बाद वह NDA के साथ गए थे।

कांग्रेस और NDA खेमे में हलचल

कांग्रेस की बैठक: सीटों पर अंतिम मुहर से पहले, आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की वर्चुअल बैठक भी है। मल्लिकार्जुन खरगे की अस्वस्थता के कारण दोपहर 2.30 बजे होने वाली इस बैठक में राहुल गांधी समेत अन्य नेता लगभग 50 सीटों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा कर सकते हैं।

Read more : Raipur News : IIIT छात्र ने AI से 36 छात्राओं के बनाए अश्लील वीडियो, डर के साये में लड़कियां…जानें पूरा मामला

NDA में मुश्किलें : दूसरी ओर, NDA खेमे में भी आज और कल का दिन सीट बंटवारे के लिहाज से अहम है। सहयोगी दल जीतनराम मांझी की पार्टी HAM (सेक्युलर) को 7 सीटें मिल सकती हैं, लेकिन वह गया जिले की कुछ और सीटों की मांग कर रहे हैं। वहीं, चिराग पासवान ने भी आज रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर कहा कि हर कार्यकर्ता चुनावी रण में उतरेगा, हालांकि उन्होंने सीट शेयरिंग की जानकारी सही समय पर देने की बात कही।

Share The News

Latest YouTube Videos

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Latest YouTube Shorts

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories