HomeNationalBihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव सुरक्षा : केंद्र से 1,80,000 अर्धसैनिक...

Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव सुरक्षा : केंद्र से 1,80,000 अर्धसैनिक बलों की मांग, 1,20,000 जवान हो सकते हैं तैनात

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए बिहार सरकार ने केंद्र से 1,80,000 अर्धसैनिक बल (CAPF) जवानों की मांग की है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार इस बार 1200 कंपनियां यानी 1,20,000 जवानों की तैनाती की अनुमति दे सकती है। पिछली बार विधानसभा चुनाव कई चरणों में हुए थे, तब लगभग 1500 कंपनियां तैनात की गई थीं।

फिलहाल प्री-पोल तैनाती के लिए 500 कंपनियां बिहार में पहुँच चुकी हैं। इन जवानों को स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की हिंसा न हो। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में CRPF, BSF, CISF, SSB और ITBP शामिल हैं। विशेष रूप से CRPF की 71 कंपनियां जम्मू-कश्मीर से बिहार भेजी गई हैं।

Read More : CG News : गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से छत्तीसगढ़ को विकास का नया ट्रैक, CCEA ने दी मंजूरी

बिहार में प्री-पोल तैनाती में कुल CRPF की 121 कंपनियां तैनात हैं। जवान चुनावी संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन, फ्लैग मार्च और सर्विलांस करेंगे। इससे जनता को भयमुक्त मतदान का वातावरण मिलेगा।

प्रशासन ने बताया कि डेपलॉयमेंट प्लान अभी अंतिम रूप में है। बिहार सरकार से अनुरोध किया गया है कि वे लोकल ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक, रहने की व्यवस्था और अन्य आवश्यकताओं के निर्णय त्वरित रूप से लें। चुनावी दौरान सभी मूवमेंट की जानकारी प्रतिदिन केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी।

Read More : Union Cabinet : मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में नए रेलवे कॉरिडोर, क्षमता और समय की होगी बढ़ी बचत

यह तैनाती सुनिश्चित करेगी कि बिहार के विधानसभा चुनाव सुरक्षित, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here