Monday, October 5, 2026
Home Madhya Pradesh CG NEWS: कानून व्यवस्था पर सवाल: रायपुर में NSUI का हंगामा, गृहमंत्री...

CG NEWS: कानून व्यवस्था पर सवाल: रायपुर में NSUI का हंगामा, गृहमंत्री निवास की घेराबंदी से पहले रोकी गई रैली

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर। प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ एनएसयूआई ने राजधानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से गृहमंत्री निवास की ओर रवाना हुए। जैसे ही प्रदर्शनकारी विद्याचरण शुक्ला चौक पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

 

 

READ MORE : Union Cabinet : मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में नए रेलवे कॉरिडोर, क्षमता और समय की होगी बढ़ी बचत

CG NEWS: इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। बाद में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रूप से समाप्त हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि उन पर फर्जी एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और नशाखोरी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here