Tuesday, October 6, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : एनएसयूआई छात्र नेता सार्थक गुप्ता की मांग पर हुई...

CG NEWS : एनएसयूआई छात्र नेता सार्थक गुप्ता की मांग पर हुई कार्रवाई, कुलसचिव राम लखन खरे को हटाया गया

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन (दुर्ग) में प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में राज्यपाल के सचिवालय द्वारा जारी स्पष्ट आदेशों के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने से मामला गरमा गया था l 23 दिसंबर 2024 को राज्यपाल सचिवालय, रायपुर द्वारा जारी पत्र में कुलसचिव श्री राम लखन खरे के विरुद्ध प्राप्त गंभीर शिकायतों की तत्काल जांच प्रारंभ करने और जांच पूरी होने तक उन्हें उनके मूल विभाग में वापस भेजने का निर्देश दिया गया था।

 

 

CG NEWS : पत्र के अनुसार, श्री खरे के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल ने कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन के अधीन एक वरिष्ठ अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए थे। साथ ही, नियम 1966 के नियम 10 के तहत जांच पूरी होने तक श्री खरे को विश्वविद्यालय से हटाकर उनके मूल विभाग में भेजने का स्पष्ट आदेश दिया गया था।

 

CG NEWS : NSUI के छात्र नेता सार्थक गुप्ता ने राज्यपाल के सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त से निवेदन किया था कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस जांच के दौरान श्री राम लखन खरे के ऊपर लगाए गए सभी गंभीर आरोप सही साबित हुई जो अंततः आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को राज्यपाल के सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त के द्वारा इस समस्या को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कुलसचिव श्री खरे को विश्वविद्यालय से हटाकर उनके मूल विभाग में भेजा दिया गया.

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here