HomeEntertainmentShilpa Shetty fraud : 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी...

Shilpa Shetty fraud : 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी से साढ़े 4 घंटे पूछताछ, पति राज कुंद्रा समेत 5 के बयान दर्ज

Date:

Related stories

मुंबई। 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने करीब साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ शिल्पा के मुंबई स्थित घर पर हुई। EOW ने इस दौरान शिल्पा, उनके पति राज कुंद्रा समेत 5 लोगों के बयान दर्ज किए।

अधिकारियों ने दोनों से कंपनी के वित्तीय लेन-देन, निवेश प्रक्रिया और लाभ वितरण से जुड़े सवाल पूछे। राज कुंद्रा से इसी मामले में बीते हफ्ते भी पूछताछ हो चुकी है। उन्होंने बताया था कि निवेश की गई राशि का कुछ हिस्सा बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और एकता कपूर को प्रोफेशनल फीस के रूप में दिया गया था।

क्या है पूरा मामला

मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने अगस्त 2025 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया कि 2015 में कोठारी की मुलाकात एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और कुंद्रा से हुई थी। उस समय दोनों ‘बेस्ट डील टीवी’ नामक कंपनी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87% शेयर थे।

Raj Kundra Breaks Silence On Viral Video Of Shilpa Shetty's Fight With A  Tourist In Croatia: "Was Extremely Disheartening"कोठारी ने बताया कि उन्होंने कंपनी को ₹75 करोड़ का लोन देने पर सहमति दी थी, जिस पर 12% वार्षिक ब्याज तय हुआ। बाद में शिल्पा और कुंद्रा ने कहा कि लोन पर टैक्स दिक्कतें होंगी, इसलिए इसे इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाया जाए। इसके बाद कोठारी ने 31.95 करोड़ की पहली किश्त, और 2015 से 2016 के बीच कुल ₹60.48 करोड़ ट्रांसफर किए।

Read More : Penalty for burning stubble : पंजाब में किसानों का गुस्सा : मुआवजा कम, जुर्माना ज्यादा — 19 जिलों में 112 जगहों पर पुतले फूंके

उन्होंने दावा किया कि अप्रैल 2016 में शिल्पा ने पर्सनल गारंटी भी दी, लेकिन उसी साल सितंबर में उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया। बाद में कंपनी पर ₹1.28 करोड़ के डिफॉल्ट का मामला सामने आया। कोठारी ने कई बार पैसे मांगे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

पहले यह मामला जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। चूंकि रकम 10 करोड़ से अधिक थी, इसे EOW को ट्रांसफर कर दिया गया। फिलहाल जांच एजेंसी शिल्पा और राज की कंपनी के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और निवेश के रूट की जांच कर रही है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here