Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश, 10 मोबाइल बरामद

मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश, 10 मोबाइल बरामद

मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश
मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश

इंदौर। परीक्षा केंद्रों की पार्किंग में खड़े वाहनों से मोबाइल चोरी करने वाली गैंग को क्राइम ब्रांच ने पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 10 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश नामदेव, राहुल नायक और शिव भोई के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी विजय नगर क्षेत्र स्थित गुजराती कॉलेज में मोबाइल चोरी की घटना के बाद हुई, जहां एक छात्रा ने अपनी एक्टिवा की डिक्की से मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि आरोपी परीक्षा केंद्रों की पार्किंग को निशाना बनाकर वहां खड़ी दोपहिया वाहनों से मोबाइल चोरी किया करते थे।

आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इनका नेटवर्क कितना बड़ा है और क्या ये अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here