Tuesday, May 12, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS : बेवजह पति से अलग रहने पर पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा-भत्ता: हाईकोर्ट ने खारिज की अपील, कहा- ठोस कारण जरूरी

CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि पत्नी बिना पर्याप्त कारण के पति से अलग रहती है, तो वह भरण-पोषण की हकदार नहीं है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने फैमिली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए महिला की अपील खारिज कर दी।

CG NEWS : यह मामला रायगढ़ की एक महिला से जुड़ा है, जिसने अपने पति से भरण-पोषण की मांग करते हुए फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, और बाद में पति ने उसे मायके में छोड़ दिया। महिला ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए हर महीने ₹20,000 भत्ता देने की मांग की थी, यह कहते हुए कि पति की मासिक आय ₹70,000 है।

CG NEWS : पति ने दी सफाई

CG NEWS : पति ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पत्नी बिना किसी ठोस कारण के अलग रह रही है और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद रायगढ़ की फैमिली कोर्ट ने 27 सितंबर 2021 को महिला की अर्जी खारिज कर दी थी।

CG NEWS : घरेलू हिंसा केस से भी बरी

CG NEWS : महिला द्वारा दर्ज कराए गए घरेलू हिंसा के मामले में भी पति और उसके परिजनों को अदालत से राहत मिली है। रायगढ़ की जेएमएफसी कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें आरोपों से बरी कर दिया था, हालांकि महिला ने इस फैसले को भी चुनौती दी है और वह मामला अब भी लंबित है।

CG NEWS : हाईकोर्ट ने क्या कहा?

CG NEWS : चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सिंगल बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि महिला अपनी मर्जी से पति से अलग रह रही है और उसने कोई ठोस कारण पेश नहीं किया है। ऐसे हालात में वह भरण-पोषण की हकदार नहीं मानी जा सकती।

CG NEWS : हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पत्नी यदि पति से अलग रह रही है तो उसे यह साबित करना होगा कि उसके पास ऐसा करने का वैध और गंभीर कारण है। केवल आरोप लगाने मात्र से भरण-पोषण की मांग उचित नहीं ठहराई जा सकती। इस फैसले को भविष्य में ऐसे मामलों के लिए एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

PM Modi: फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं..

PM Modi: फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं..

Latest YouTube Shorts

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

इसी महीने हुआ था एग्जाम,  NEET UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच

इसी महीने हुआ था एग्जाम, NEET UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच

क्या माता की प्रतिमा से निकला पसीना नीमच से वायरल हुआ वीडियो

क्या माता की प्रतिमा से निकला पसीना नीमच से वायरल हुआ वीडियो

जलते अंगारों पर 7 फेरे… छत्तीसगढ़ की अनोखी अग्निपरीक्षा शादी!

जलते अंगारों पर 7 फेरे… छत्तीसगढ़ की अनोखी अग्निपरीक्षा शादी!

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories