MP News : टीकमगढ़ जिला अस्पताल में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई – नेत्र सहायक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

टीकमगढ़| टीकमगढ़ जिले में सागर लोकायुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल में पदस्थ नेत्र सहायक उमेश जैन को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को लोकायुक्त पुलिस सागर द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रमेशचंद्र नायक, जो स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ थे, 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद जब उन्होंने अपना रिटायरमेंट फंड जारी कराने के लिए अस्पताल के नेत्र सहायक उमेश जैन से संपर्क किया, तो आरोपी ने फंड जल्द जारी कराने के बदले 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

Read More : MP News : भोपाल : ऑल प्रगतिशील पेन्शनर वेलफेयर एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर किया आंदोलन का ऐलान

लंबी बातचीत के बाद सौदा 28 हजार रुपए में तय हुआ, जिसके बाद पीड़ित रमेशचंद्र नायक ने इस रिश्वतखोरी की शिकायत सागर लोकायुक्त से की। शिकायत की जांच के बाद मामला सही पाया गया, जिसके आधार पर लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

आज जब उमेश जैन शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की पहली किश्त ले रहा था, तभी लोकायुक्त टीम ने मौके पर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More : MP News : बैकुंठपुर: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल”

इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *