Monday, August 24, 2026
Home International US Crime : डलास के बाद पिट्सबर्ग में भारतीय मोटल मालिक की...

US Crime : डलास के बाद पिट्सबर्ग में भारतीय मोटल मालिक की सिर में गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में दो भारतीयों की मौत से कोहराम….

US Crime
US Crime

US Crime : पिट्सबर्ग, अमेरिका : अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों पर हेट क्राइम के मामलों में वृद्धि जारी है। डलास में एक तेलुगू छात्र की हत्या के 24 घंटे के भीतर, अब पिट्सबर्ग (पेंसिल्वेनिया) में भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 51 वर्षीय राकेश एहागाबन के रूप में हुई है, जो रॉबिन्सन टाउनशिप में एक मोटल चलाते थे।

READ MORE : MP Dabra News : सिंध नदी में मौत की खदानें : अवैध रेत उत्खनन बना मौत का कारण, प्रशासन मौन….

US Crime : शांति का प्रयास बना जानलेवा

यह सनसनीखेज घटना तब हुई जब राकेश एहागाबन अपने मोटल की पार्किंग में हो रही एक लड़ाई को देखकर बाहर निकले।

हत्या की वजह: पुलिस के अनुसार, राकेश ने 37 वर्षीय हमलावर स्टेनली यूजीन वेस्ट को अपनी साथी महिला से झगड़ते हुए देखा। माहौल शांत करने के उद्देश्य से, राकेश उनके पास गए और बड़ी विनम्रता से पूछा, “क्या तुम ठीक हो दोस्त?”

शिकायत में कहा गया है कि जैसे ही स्टेनली राकेश से कुछ ही कदम की दूरी पर पहुंचा, उसने अपनी बंदूक उठाई और राकेश के सिर में गोली मार दी। राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह पूरी बातचीत मोटल के निगरानी कैमरों में कैद हो गई है।

हत्या से पहले महिला को भी मारी गोली

पुलिस ने बताया कि आरोपी स्टेनली यूजीन वेस्ट लगभग दो हफ़्तों से उसी मोटल में एक महिला और एक बच्चे के साथ रह रहा था। राकेश की हत्या से कुछ ही देर पहले स्टेनली ने कथित तौर पर मोटल की पार्किंग में अपनी साथी महिला को भी गोली मारी थी।

READ MORE : ग्वालियर में भूमाफियाओं का जंगलराज, थार-स्कॉर्पियो से आए दर्जनों बदमाश, बंदूक की बट से पीटा, हवाई फायरिंग कर भागे, वीडियो वायरल

हमलावर ने अपनी काली सेडान में बैठी महिला की गर्दन पर गोली चलाई। घायल महिला किसी तरह पास के डिक कर्निक टायर एंड ऑटो सर्विस सेंटर तक पहुंची, जहां से उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछली सीट पर बैठा बच्चा इस हमले में सुरक्षित बच गया।

आरोपी ने पुलिस पर भी चलाई गोली

मोटल मालिक की हत्या करने के बाद, स्टेनली पास में खड़ी एक यू-हॉल वैन लेकर भाग गया। पुलिस ने ईस्ट हिल्स इलाके में उसका पता लगाया।

जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची, तो स्टेनली ने पुलिस अधिकारियों पर भी गोली चलाई, जिसमें पिट्सबर्ग का एक अधिकारी घायल हो गया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने स्टेनली यूजीन वेस्ट को भी गोली मारी और उसे अस्पताल ले जाया गया। गिरफ्तारी के दस्तावेजों के अनुसार, हमलावर की ये हरकतें जानबूझकर और बिना किसी उकसावे के की गई थीं। पुलिस इस घटना के पीछे किसी साजिश की भी जांच कर रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here