Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh Kawardha Accident : कवर्धा में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने...

Kawardha Accident : कवर्धा में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 4 की मौत – 3 महिला शिक्षिकाएं और ड्राइवर शामिल, 6 गंभीर घायल

Kawardha Accident
Kawardha Accident

Kawardha Accident : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा चिल्फी घाटी के अकलघरिया मोड़ पर हुआ, जहां रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। मृतकों में 3 महिला शिक्षक और बोलेरो का ड्राइवर शामिल है।

Kawardha Accident : हादसे में 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश के सतना से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी पहले कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे और आज रात बिलासपुर से ट्रेन पकड़ने वाले थे। इसी सिलसिले में बोलेरो बुक कर वे रवाना हुए थे।

 

READ MORE : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भी बैन हो सकता है कोल्डड्रिफ कफ सिरप, सीएम साय ने रिपोर्ट मंगाने की बात कही; माइनिंग कॉन्क्लेव में कांग्रेस सरकार पर निशाना

 

 

Kawardha Accident : रास्ते में कवर्धा जिले की चिल्फी घाटी के अकलघरिया मोड़ पर हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here