Juhi Chawla actress : 80 के दशक में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली जूही चावला आज फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने बिजनेस और निवेशों के कारण चर्चा में हैं। रियल एस्टेट, स्टार्टअप्स, और IPL जैसी कई जगहों पर निवेश कर जूही ने अपनी संपत्ति को कई गुना बढ़ाया है। यही वजह है कि वे आज देश की सबसे अमीर अभिनेत्री बन चुकी हैं।
Juhi Chawla actress : कहां से हुई शुरुआत?
Juhi Chawla actress : जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता और 1986 में फिल्म ‘सल्तनत’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्हें असली पहचान 1988 में आमिर खान के साथ आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से मिली। इसके बाद उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और एक सफल अभिनेत्री के रूप में खुद को स्थापित किया।
Juhi Chawla actress : जूही की संपत्ति और कमाई का स्रोत
Juhi Chawla actress : हुरुन रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, जूही चावला की कुल नेटवर्थ 7,790 करोड़ रुपये आंकी गई है। पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति में लगभग 69% का इजाफा हुआ है। 2024 में उनकी नेटवर्थ 4,600 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 7,790 करोड़ हो चुकी है।
Juhi Chawla actress : उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा IPL की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से आता है, जिसे वे अपने पति जय मेहता और अभिनेता शाहरुख खान के साथ मिलकर चलाती हैं। इसके अलावा, वे रेड चिलीज ग्रुप की को-फाउंडर भी हैं। साथ ही उनका मजबूत रियल एस्टेट पोर्टफोलियो और पति के साथ किए गए निवेश भी उनकी नेटवर्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Juhi Chawla actress : फिल्मों से बिजनेस तक का सफर
Juhi Chawla actress : जूही न सिर्फ एक एक्ट्रेस, बल्कि एक प्रोड्यूसर भी रही हैं। उन्होंने ‘अशोका’, ‘फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’ और ‘चलते चलते’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। समय के साथ उन्होंने फिल्मों से बाहर निकलकर बिजनेस की दुनिया में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई।
Juhi Chawla actress : भारत की सबसे अमीर महिलाएं
Juhi Chawla actress : जूही चावला M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में टॉप 10 सेल्फ मेड वुमन में छठे नंबर पर हैं। ये उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने न सिर्फ अभिनय से, बल्कि अपने समझदारी भरे निवेश और बिजनेस निर्णयों से भी बड़ी कामयाबी हासिल की है।
Juhi Chawla actress : देश के सबसे अमीर व्यक्ति कौन?
Juhi Chawla actress : हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 9.55 लाख करोड़ रुपये है। दूसरे स्थान पर गौतम अडानी और उनका परिवार है, जिनकी नेटवर्थ 8.15 लाख करोड़ रुपये है। तीसरे स्थान पर एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा हैं, जिनकी कुल संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है।









