भीषण अग्निकांड : बेमेतरा की पाइप फैक्ट्री जलकर खाक, 1.5 करोड़ का सामान नष्ट; आग बुझाने में छूटे पसीने….

कवर्धा/बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ओड़िया गांव स्थित पाइप फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें मशीनरी और निर्माण सामग्री जलकर खाक हो गई। फैक्ट्री में पिछले 10 सालों से कृषि से जुड़े पाइप और अन्य सामान बनाए जा रहे थे। आग तेज हवा के कारण फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में भी फैल गई।

READ MORE : संगिनी महिला मंडल समता कॉलोनी रायपुर में दिवाली मेला 6-7 अक्टूबर को, जानें क्या होगा खास….

जानकारी के अनुसार, खंडडसरा चौकी क्षेत्र की फैक्ट्री में आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद बेमेतरा और कवर्धा की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

फैक्ट्री मालिक ने बताया कि आग में 1 से 1.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में रखे गए रॉ मटेरियल और स्क्रैप भी जलकर नष्ट हो गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

READ MORE : Kolkata : पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर: दार्जिलिंग में 14 की मौत, भूस्खलन से कई सड़कें बंद

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories