भूपेश बघेल को मिली नई जिम्मेदारी पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा का तंज : पहले घर संभालें, फिर बिहार

0
164
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाए जाने पर रायपुर उत्तर के बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने साथ ही पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के ‘3 मर्द’ वाले बयान पर भी पलटवार किया।

READ MORE : भोपाल में बवाल : भाजपा नेत्री शकुन शर्मा से दबंगों की मारपीट, मंदिर जाने से रोका, बाल पकड़कर घसीटा…वीडियो वायरल

भूपेश बघेल को मिली जिम्मेदारी पर तंज

विधायक पुरंदर मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी, लेकिन साथ ही कांग्रेस की स्थिति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “इनको इनके न घर में, न विधानसभा क्षेत्र में और न ही प्रदेश में कोई पूछ रहा है।” मिश्रा ने दावा किया कि जिस तरह का हाल कांग्रेस का छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में हुआ है, वही हाल अब बिहार चुनाव में भी होने वाला है। उनका इशारा था कि ये नेता अपने गृह राज्यों में कांग्रेस की हार नहीं रोक पाए, तो बिहार में भी कोई कमाल नहीं कर पाएंगे।

दीपक बैज के ‘3 मर्द’ बयान पर पलटवार

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के उस बयान, जिसमें उन्होंने बीजेपी में ‘3 मर्द’ होने की बात कही थी, पर पुरंदर मिश्रा ने तीखा पलटवार किया। विधायक मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर जो बहनें हैं, वे शेरनी हैं।

READ MORE : Raipur News : जबरन धर्म परिवर्तन के विवाद में हंगामा, दो महिलाओं सहित आधा दर्जन पर केस दर्ज…

उन्होंने तंज कसते हुए दीपक बैज को नसीहत दी कि उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए और पहले अपनी पार्टी में यह टेस्ट करवा लेना चाहिए कि कौन मर्द है और कौन नामर्द। मिश्रा ने यह दावा करते हुए अपनी बात खत्म की कि बीजेपी में सिर्फ तीन नहीं, बल्कि 54 मर्द हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here