Sehore News : सांसद आलोक शर्मा की उपस्थिति में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

0
282
Sehore News
Sehore News

 Sehore News : सीहोर। शहर के गंज स्थित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर पार्क में आज एक भव्य सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भोपाल-सीहोर के लोकप्रिय सांसद आलोक शर्मा ने दीप प्रज्जालित कर शुभारंभ किया और राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के चित्र पर माल्यार्पण कर भूमि पूजन की विधि विधान से शुरुआत की।

READ MORE : Raipur News : जबरन धर्म परिवर्तन के विवाद में हंगामा, दो महिलाओं सहित आधा दर्जन पर केस दर्ज…

 Sehore News : सांसद आलोक शर्मा ने मंच से उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सामुदायिक भवन सभी समाज के लोगों के लिए समर्पित होगा। यहां सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विवाह समारोह जैसी गतिविधियां आसानी से आयोजित की जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि यह भवन शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण और बड़ी सौगात साबित होगा।

READ MORE : Singrauli News : रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली और चोरी का गोरखधंधा अधिकारी दे रहे संरक्षण…

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विकाश प्रिंस राठौर ने सांसद आलोक शर्मा को सामुदायिक भवन निर्माण में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय, वरिष्ठ नेता गौरव सन्नी महाजन और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं निवासी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here