CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों को लेकर युवा कांग्रेस ने शनिवार को राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, पोस्टर वितरण और हस्ताक्षर अभियान जैसे माध्यमों से आम जनता की समस्याओं को सामने लाया गया और ‘हाफ बिजली बिल योजना’ को दोबारा लागू करने की मांग उठाई गई।
CG Politics : कार्यकर्ताओं ने बिजली बिलों की प्रतियां दिखाकर दरों में हुई वृद्धि पर नाराजगी जताई और नुक्कड़ नाटक के जरिए सरकार की नीतियों पर कटाक्ष किया। “बिल आधा नहीं, सिर चढ़ा पूरा” जैसे संवादों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
CG Politics : युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य बिजली सरप्लस होने के बावजूद सरकार ने आम उपभोक्ताओं पर भार डाला है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जनता को राहत नहीं दी जाती, तब तक यह अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ‘हाफ बिजली बिल योजना’ को फिर से लागू किया जाएगा ताकि हर घर को राहत मिल सके।









