Sehore News : सेंट एंस सीनियर सेकंडरी स्कूल का गौरव, अगस्त्या गुप्ता ने जीता संभागीय सुगम संगीत प्रतियोगिता

0
603
Sehore News
Sehore News

Sehore News : सुनील शर्मा /सीहोर : सेंट एंस सीनियर सेकंडरी स्कूल, सीहोर के कक्षा 6वीं के छात्र अगस्त्या गुप्ता ने संभागीय सुगम संगीत एकल बाल रंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।

Sehore News : इससे पहले भी अगस्त्या गुप्ता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अब वह आगामी 13 अक्टूबर को होशंगाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।

Sehore News : संभाग स्तर की इस प्रतियोगिता में अगस्त्या गुप्ता ने मीरा का भजन, जो राग चारुकेसी पर आधारित था, प्रस्तुत किया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायक मंडल मंत्रमुग्ध हो उठा और पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी। इसी के साथ अगस्त्या को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अगस्त्या के साथ हारमोनियम पर स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक मांगीलाल ठाकुर एवं तबले पर तरुण यादव ने संगत दी।

Sehore News : इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर अल्का, मैनेजर सिस्टर सिल्वी तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अगस्त्या गुप्ता को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है अगस्त्या की सफलता से न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि संपूर्ण जिला गर्वान्वित महसूस कर रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here