Sehore News : सुनील शर्मा/सीहोर : भैरुंदा से बड़ी खबर। पुलिस ने 72 घंटों के भीतर शहर की पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। 28-29 सितंबर की रात, चोर ने एक साथ पांच दुकानों को निशाना बनाया था। एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर बनी विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी धर्मेंद्र उर्फ कृष्णा की पहचान की, जो पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रहा है।
Sehore News : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया नकद, कपड़े, मोबाइल एसेसरीज और अपराध में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।











