Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur : महिला को गोली मारकर सड़क पर फेंका, हालत गंभीर

Jabalpur : महिला को गोली मारकर सड़क पर फेंका, हालत गंभीर

0
119

जबलपुर। कटंगी क्षेत्र में आज सुबह एक महिला को गोली मारकर सड़क पर फेंकने की घटना सामने आई। महिला को पैर और कमर में गोली लगी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला बैतूल जिले की रहने वाली बताई जा रही है। बताया गया कि महिला का पति के साथ विवाद चल रहा था, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला यहां कैसे पहुंची।

Read More : MP News : बुरहानपुर के जसोदी घाट पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस पहुंचीं अस्पताल

घटना की जानकारी मिलने पर कटंगी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए कटंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फिलहाल महिला स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ है।

Read More : Rewa : सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 14 गंभीर मामलों में वांछित बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here