Rewa : सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 14 गंभीर मामलों में वांछित बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

रीवा : रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र से एक बड़ी सफलता की खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने एक कुख्यात और आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही 14 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जितेंद्र उर्फ पप्पू मिश्रा कल टीएचपी गेट के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दी। आशंका जताई गई थी कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

Read More : Raipur Crime : राजधानी में बड़ी लूट की वारदात: सराफा व्यापारी के हाथ-पैर बांधकर बेहोशी की हालत में 86 किलो चांदी के आभूषण लूटे गए

सूचना मिलते ही सिरमौर थाने की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर लिया है।

Read More : CG NEWS : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम को लेकर गरमायी सूबे की राजनीति, PCC चीफ ने कहा….भाजपा का अनोखा राज, अपने ही पूर्व गृहमंत्री को कराया हाउस अरेस्ट !

आरोपी जितेंद्र उर्फ पप्पू मिश्रा के खिलाफ पहले से लूट, चोरी, मारपीट, घर में घुसकर चोरी जैसे कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि समय पर कार्रवाई के चलते क्षेत्र में संभावित बड़ी आपराधिक वारदात टल गई।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories