MP News : छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर सीएम मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन

0
105

भोपाल। छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप के सेवन से बच्चों की मृत्यु की घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तुरंत कड़ा कदम उठाया है।

सीएम ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि छिंदवाड़ा में हुई यह घटना अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दी गई है। साथ ही, सिरप बनाने वाली कंपनी के अन्य उत्पादों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम, तमिलनाडु में स्थित है। घटना के तुरंत बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार से जांच कराने का अनुरोध किया था। आज सुबह प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here