मंडला/बालाघाट: मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व (KTR) में पिछले कुछ दिनों से बफर क्षेत्र में घूम रहे एक वयस्क बाघ और दो मादा शावकों के शव पाए गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनकी मौत अन्य बाघों के हमले से हुई।
सूत्रों के अनुसार, वयस्क बाघ की पहचान ‘बालाघाट मेल टाइगर’ के रूप में हुई। यह बाघ मुक्की रेंज में मृत पाया गया। करीब 8 से 10 साल उम्र और 170 से 180 किलो वजन वाले इस बाघ की श्वासनली में घाव मिले, जो किसी अन्य बाघ के साथ लड़ाई का संकेत देते हैं।
Read More : जबलपुर : रांझी क्षेत्र में शराब के नशे में बदमाशों ने मचाया उत्पात, एक पकड़ा गया
गुरुवार को कान्हा रेंज में मिले दो मादा शावकों के शव भी इसी प्रकार के संघर्ष का नतीजा माने जा रहे हैं। अधिकारियों ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी शवों का दाह संस्कार किया।
कान्हा टाइगर रिजर्व में पिछली गणना के अनुसार कुल 137 बाघ थे। मध्य प्रदेश में कुल बाघों की संख्या 785 है, जो देश में सबसे अधिक है। अधिकारियों का मानना है कि बालाघाट तक फैले इस रिजर्व में बाघ अपने क्षेत्र की सीमा पार कर संघर्ष के दौरान मौत के शिकार हुए।
Read More : Railway Job : RRC प्रयागराज में स्पोर्ट्स कोटे से 46 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…
स्थिति: रिजर्व की सुरक्षा और बाघों के क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे संघर्षों को रोका जा सके











