Monday, August 24, 2026
Home Jobs Railway Job : RRC प्रयागराज में स्पोर्ट्स कोटे से 46 पदों पर...

Railway Job : RRC प्रयागराज में स्पोर्ट्स कोटे से 46 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…

Railway Job : प्रयागराज। नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे (NCR) के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC, Prayagraj) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती लेवल-1 (ग्रुप डी) समेत लेवल 2-3 और लेवल 4-5 के कुल 46 पदों पर की जाएगी। यह मौका केवल उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने खेलों में उत्कृष्टता हासिल की है।

READ MORE : Korea News : एसपी ने सब इंस्पेक्टर को किया लाइन अटैच, FIR की मांग पर अड़ा समाज, जानें पूरा मामला….

Railway Job : आवेदन प्रक्रिया आज 3 अक्टूबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट www.rrcpryj.org पर शुरू हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 2 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

पदों का विवरण, वेतनमान और योग्यता

पद का स्तर पदों की संख्या ग्रेड पे/वेतनमान शैक्षणिक योग्यता
लेवल-1 25 ₹1800 (₹5200-20200) 10वीं/ITI/NAC उत्तीर्ण
लेवल 2-3 16 ₹1900/2000 (₹5200-20200) 12वीं (+2) उत्तीर्ण या समकक्ष
लेवल 4-5 5 ₹2400/2800 (₹5200-20200) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
कुल पद 46

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए (कटऑफ डेट: 01 जनवरी 2026)। इस भर्ती में किसी भी वर्ग को आयु सीमा में छूट नहीं दी जाएगी।

REASD MORE : महिला सशक्तिकरण पर CM साय का बड़ा ऐलान : स्वसहायता समूहों को मिलेगा रेडी-टू-ईट का काम, Flipkart के ज़रिए बेचेंगी अपने उत्पाद

चयन: उम्मीदवारों का चयन केवल उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर परीक्षण एवं मूल्यांकन करके किया जाएगा।

इन खेलों के खिलाड़ी कर सकते हैं आवेदन

जिन खेलों से जुड़े खिलाड़ी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं, उनमें मुख्य रूप से रेसलिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, टेबल टेनिस, स्विमिंग, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, क्रिकेट, बॉक्सिंग, जिमनास्टिक, लॉन टेनिस, जूडो और शूटिंग शामिल हैं।

आवेदन शुल्क

वर्ग आवेदन शुल्क
SC/ST, महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग ₹250
अन्य सभी वर्गों (सामान्य/ओबीसी) ₹500
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here