Wednesday, May 20, 2026
36.1 C
Raipur

Gariaband News : अंधेरे में बिस्तर पर चढ़ा करैत सांप : सोते वक्त 12 साल के मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत…

Gariaband News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कसनेरा गांव में रात के अंधेरे में एक दर्दनाक घटना हुई है, जहां करैत सांप के डसने से 12 साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह घटना छुरा थाना क्षेत्र की है।

READ MORE : साइबर क्राइम के खिलाफ ED का महाअभियान : 28,000 करोड़ के PoC की पहचान; जांच और संपत्ति अटैच करने में रायपुर जोनल ऑफिस सबसे आगे

Gariaband News : परिजनों ने बिस्तर पर देखा सांप

जानकारी के मुताबिक, कसनेरा गांव का रहने वाला मासूम लियांस ध्रुव रात के वक्त अपने परिवार के साथ बिस्तर पर सोया था। घर पर बिजली नहीं थी। इसी बीच, जहरीला करैत सांप अंधेरे में बिस्तर पर चढ़ गया और सोते वक्त बच्चे को डस लिया।

सांप के डसते ही बच्चा तड़पने लगा, जिससे परिजनों की नींद खुली। जब उन्होंने बिस्तर पर करैत सांप को देखा तो उनके होश उड़ गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को नजदीकी छुरा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मासूम लियांस ध्रुव को मृत घोषित कर दिया।

READ MORE : Jyotiraditya Scindia : ग्वालियर में बीजेपी पार्षद का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुरक्षाकर्मी से विवाद, देखे वीडियो

इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। यह घटना रात के वक्त घरों में सांपों के प्रवेश और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के खतरों को उजागर करती है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories