Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : मकर संक्रांति से पहले पतंग बाजार गुलजार, प्रतिबंधित चाइनीज़...

Indore News : मकर संक्रांति से पहले पतंग बाजार गुलजार, प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा की बिक्री पर प्रशासन सख्त, इंदौर में लगातार छापेमार कार्रवाई जारी

0
115
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : मकर संक्रांति का पर्व नजदीक है… और पतंगबाज़ी की तैयारियां शहरभर में जोरों पर हैं। बाजारों में पतंग और मांझे की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है, लेकिन इसी बीच कई व्यापारी प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा बेचते हुए पकड़े जा रहे हैं। प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी है। वही हाल ही में एक 17 वर्षीय बालक की भी मृत्यु मांजे के कारण हुई है।

Indore News : इंदौर में मकर संक्रांति से पहले पतंग बाजार सज चुका है। वहीं दूसरी ओर चाइनीज़ मांझा की अवैध बिक्री पर प्रशासन सख्त हो गया है। कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, जहां चाइनीज़ मांझा ज़ब्त किया गया है। कलेक्टर द्वारा पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि चाइनीज़ मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है— इसका विक्रय और भंडारण, दोनों अपराध की श्रेणी में आते हैं।

Indore News : हाल ही में हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब प्रशासन और तेजी से कदम उठा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर टीमों को मैदान में उतारा गया है और जहां भी प्रतिबंधित मांझा मिलने की सूचना मिल रही है, वहां तुरंत एक्शन लिया जा रहा है।

Indore News : “चाइनीज़ मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह जानमाल के लिए बेहद घातक साबित होता है। इसके विक्रय या भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारी टीम लगातार निगरानी कर रही है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।”

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here