Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh महाकाल श्रृंगार आरती लाइव : भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

महाकाल श्रृंगार आरती लाइव : भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

महाकाल श्रृंगार आरती लाइव
महाकाल श्रृंगार आरती लाइव

उज्जैन (मध्यप्रदेश)। विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शुक्रवार प्रातःकाल भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। तड़के 4 बजे शुरू हुई इस भव्य आरती में भक्तों ने “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ बाबा महाकाल का पूजन-दर्शन किया।

READ MORE : Gwalior : सिंधिया राजपरिवार की 300 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन: शमी पूजन में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने लूटी पत्तियां

आरती के समय मंदिर परिसर धूप, दीप और शंखनाद से गूंज उठा। पारंपरिक नगाड़ों और शहनाई की धुन पर भस्म आरती का अनूठा नजारा देखते ही बन रहा था। बाबा महाकाल के श्रृंगार दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

आज विशेष दिन होने के कारण बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा और भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतज़ाम किए थे।

READ MORE : Salasar Balaji Aarti : सालासर बालाजी आरती लाइव…………

आरती उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर प्रांगण में भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के गगनभेदी नारों से वातावरण देर तक गूंजता रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here