Monday, May 18, 2026
34.1 C
Raipur

MP News : आजादी का तोहफा : गांधी जयंती पर 12 आजीवन कैदियों को मिली रिहाई

रीवा। गांधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय जेल रीवा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 12 कैदियों को रिहा किया गया। जेल प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन कैदियों को श्रीफल देकर सम्मान के साथ जेल से बाहर भेजा।

जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय के अनुसार, ये सभी कैदी पहले से 14 साल की सजा पूरी कर चुके थे। अब उनकी शेष 6 साल की सजा माफ कर उन्हें रिहा किया गया। रिहाई में शामिल कैदियों में सीधी और सिंगरौली से 2-2, अनूपपुर से 3, शहडोल से 4 और उमरिया जिले से 1 कैदी थे।

Read More : CG News : माकड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, श्रद्धा और उल्लास का अनोखा संगम

इनमें से 11 कैदी हत्या के मामलों में और 1 कैदी एससी/एसटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जेल अधीक्षक ने बताया कि रिहाई का यह फैसला गांधी जयंती और दशहरा के शुभ अवसर पर लिया गया।

Read More : MP News : दशहरा पर मऊगंज पुलिस कंट्रोल रूम में शस्त्र पूजन, सांसद- विधायक और अधिकारी रहे मौजूद

एसके उपाध्याय, जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल रीवा: “जेल प्रशासन ने सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कैदियों को सम्मानपूर्वक रिहा किया। यह रिहाई समाज और कानून के दृष्टिकोण से सकारात्मक कदम है।”

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories