Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : तेल का ‘काला कारोबार’ ध्वस्त : रिंग रोड-3 पर...

Raipur News : तेल का ‘काला कारोबार’ ध्वस्त : रिंग रोड-3 पर 42.90 लाख का अवैध यार्ड पकड़ा गया….

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर। विधानसभा पुलिस ने एक बार फिर अवैध पेट्रोल-डीजल यार्ड का पर्दाफाश किया है। रिंग रोड-3 के ग्राम टेकारी और पिरदा में संचालित अवैध यार्ड में 26,540 लीटर पेट्रोल-डीजल समेत तीन ट्रैक्टर टैंकर जब्त किए गए। पुलिस ने यार्ड के मालिक सूरज साहू और स्टॉक करने वाले 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

READ MORE : Bhopal News : आय-व्यय का ब्यौरा न देने पर 6 राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस…

Raipur News : मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन स्थानों पर पेट्रोल-डीजल अवैध रूप से स्टॉक किया जा रहा है। रात 11 बजे कार्रवाई के दौरान पिरदा चौक के पास सूरज साहू के घर के ब्यारे में यार्ड पाया गया, जबकि दूसरा यार्ड टेकारी में था। तीन ट्रैक्टर टैंकर (सीजी 04 पीआर 7421, सीजी 04 पीटी 8504, सीजी 10 डीयू 2417) और लोहे-प्लास्टिक के 14 ड्रमों में कुल 26,500 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल रखा गया था।

पुलिस ने जांच में पाया कि टैंकर और कर्मचारियों के पास वैध कागजात या लाइसेंस नहीं थे। जब्त ईंधन और टैंकरों की कुल कीमत लगभग 42.90 लाख रुपए आंकी गई है। सूरज साहू, शैलेन्द्र साव, नीरज कुमार समेत अन्य लोगों पर अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3-7 और 287 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

READ MORE : Mohan Bhagwat : निर्भरता मजबूरी न बने, सुरक्षा के लिए सतर्क और ताकतवर रहना जरूरी : RSS प्रमुख मोहन भागवत का संदेश

जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद स्थित भारत पेट्रोलियम कंपनी के स्टॉक यार्ड से आए दिन ट्रक टैंकरों से ईंधन चोरी होता है। चोरी का यह ईंधन आसपास के गांवों में अवैध रूप से स्टॉक कर बेच दिया जाता है, जिससे इलाके में यह अवैध कारोबार बड़े स्तर पर फैल चुका है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here