Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक नाइजीरियन युवक मोबाइल ठीक करवाने के बहाने एक दुकान में पहुंचा और बाद में बिना भुगतान किए मोबाइल लेकर फरार हो गया। जब दुकान संचालक और उसके बेटे ने विरोध किया, तो युवक ने उनके साथ मारपीट की और कार में बैठकर भाग निकला।
Raipur Crime : भागते समय आरोपी ने अपनी कार से कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मुख्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहा, लेकिन कार में सवार एक अन्य नाइजीरियन युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
Raipur Crime : घटना के बाद पीड़ित दुकानदार सहित अन्य लोग मौदहापारा थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को हैरान किया, बल्कि शहर में विदेशी नागरिकों की गतिविधियों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।









