Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Crime News : सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर युवती को 10...

Crime News : सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर युवती को 10 बार मारा चाकू, फिर कुएं में कूदा, बाहर निकला तो कर दिया ये कांड, पढ़िए सनसनीखेज वारदात

0
143

Crime News : अंकित वाईकर / छिंदवाड़ा / पांढुरना, मध्यप्रदेश : छिंदवाड़ा जिले के पांढुरना के कुकड़ीखापा गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के युवक ने एक युवती के घर में घुसकर उस पर चाकू से 10 से ज्यादा वार किए। वारदात में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला और आत्महत्या की कोशिश में पहले कुएं में कूदा, फिर जहर पी लिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें नागपुर रेफर किया गया है।

Crime News : घटना सुबह करीब 10 बजे की है। कोतवाली थाने के एएसआई मनीष बनोडिया ने बताया कि पीड़िता की पहचान कोमल नारनवरे (20), पिता विजय नारनवरे के रूप में हुई है। आरोपी है विपुल तागड़े, पिता भास्कर तागड़े — जो उसी गांव का निवासी है।

Crime News : हमले के बाद विपुल एक किलोमीटर दूर भाग गया और कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन पानी कम होने से वह बच गया। रस्सी के सहारे बाहर निकलने के बाद वह अपने खेत पहुंचा और वहां रखी कीटनाशक दवा पी ली। अर्धबेहोशी की हालत में उसने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर किया गया।

Crime News : पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक और युवती दोनों के बीच पुराने संबंध या अन्य कोई विवाद रहा है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here