Raipur Crime : सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी करने वाला शातिर चोर साथी सहित गिरफ्तार

0
129
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। थाना देवेंद्र नगर क्षेत्र स्थित सेक्टर-01 में एक सूने मकान का ताला तोड़कर की गई लाखों की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर और उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12.5 लाख रुपये की चोरी का सामान और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Raipur Crime : प्रार्थी हरीश मोटवानी ने 22 सितंबर 2025 को थाना देवेंद्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे 18 सितंबर को सपरिवार नागपुर गए थे और 22 तारीख की रात लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर आलमारी व लॉकर भी क्षतिग्रस्त थे। लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवर, बिस्किट, सिक्के, मूर्तियाँ और नगदी गायब थे।

Raipur Crime : पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 190/25 धारा 331(ए), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना देवेंद्र नगर की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर सूचना के आधार पर एक पुराने अपराधी देवा महानंद उर्फ देवु को हिरासत में लिया।

Raipur Crime : पूछताछ में देवा ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान – लगभग 11 तोला सोना, 350 ग्राम चांदी, 1.2 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एवेंजर मोटरसाइकिल (CG 04 DY 6261) बरामद की। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 12.5 लाख रुपये आंकी गई है। गौरतलब है कि देवा महानंद उर्फ देवु पूर्व में हत्या के मामले में थाना पंडरी से जेल जा चुका है। अब उसके खिलाफ फिर से गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।

Raipur Crime : गिरफ्तार

01. देवा महानंद उर्फ देवु पिता नानू महानंद उम्र 23 साल निवासी ब्लॉक नंबर 04, मकान नंबर 22 बी.एस.यू.पी. कालोनी दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।

02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

Raipur Crime : कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र एसैय्या थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर सिंह राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, राजकुमार देवांगन, विजय बंजारे, संजय मरकाम, हिमांशु राठौड़ तथा थाना देवेन्द्र नगर से प्र.आर. प्रमोद पाढ़ी तथा आर. सुनील पाठक की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here