छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के कर्मचारी भड़के, आज से काली पट्टी; 9 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की खुली चेतावनी….

0
158
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के नियमित, संविदा और ठेका कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर नाराज हैं। कंपनी द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर नियमित कर्मचारी आज से काली पट्टी पहनकर काम करेंगे।

READ MORE : छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के कर्मचारी भड़के, आज से काली पट्टी; 9 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की खुली चेतावनी….

संविदा कर्मचारी 1 और 2 अक्टूबर को काम बंद रखेंगे, जबकि ट्रांसमिशन कंपनी के सब-स्टेशन ऑपरेटरों ने भी 2 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर रहने की चेतावनी दी है।

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष परमेश्वर कन्नौजे और सचिव नीलांबर सिन्हा ने बताया कि ओपीएस, संविदा नियमितीकरण, तकनीकी भत्ते समेत 22 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी 1 से 8 अक्टूबर तक काली पट्टी लगाकर विरोध करेंगे।

READ MORE : MP NEWS : अब हेलमेट न पहनने वाले पुलिसकर्मियों के लाइसेंस होंगे निरस्त….

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 9 अक्टूबर तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here