CG News : प्रमोद ठाकुर फिर बने डीईओ, शिक्षा विभाग में बड़ा खेल होने की आशंका : छविन्द्र कर्मा

VIKASH KHALKHO

रिपोर्टर – फकरे आलम खान/ बचेली। स्कूल शिक्षा विभाग ने देर रात जिला शिक्षा अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की, जिसमें दंतेवाड़ा जिले में एक बार फिर प्राचार्य प्रमोद ठाकुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस आदेश को लेकर कांग्रेस नेता छविन्द्र कर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी को पहले विधानसभा में भाजपा के ही मंत्रियों के हस्तक्षेप पर हटाया गया था, उसे कुछ महीनों बाद दोबारा उसी जिले में डीईओ बना दिया गया।

Read News : CG News : बार काउंसिल के चुनावी रण में 105 उम्मीदवार, 23 हजार से अधिक वोट पड़े, BJP विधायक कौशिक भी पहुंचे

कर्मा ने आरोप लगाया कि प्रमोद ठाकुर हमेशा अपनी ऊंची पहुंच का इस्तेमाल कर मनपसंद जिलों में पदस्थापना करवाते हैं। दंतेवाड़ा उनका पसंदीदा जिला है, जहां वे कई बार निलंबित हो चुके हैं और उन पर भ्रष्टाचार के कई मामले विचाराधीन हैं। अब उनके पुनः डीईओ बनने से इन मामलों की जांच प्रभावित होगी।

कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करती है, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को मलाईदार पदों पर बैठाकर उन्हें संरक्षण देती है। उन्होंने कहा कि प्रमोद ठाकुर जैसे अधिकारियों को केवल औपचारिक तौर पर निलंबित किया जाता है और फिर बहाल कर मलाईदार जिलों में भेज दिया जाता है।

Read News : CG NEWS : CM साय कैबिनेट बैठक में एनएचएम कर्मचारी के बहाली और वेतन पर नहीं हुआ फैसला, कर्मचारियों में गहरी मायूसी, त्योहार से पहले बढ़ी चिंता

छविन्द्र कर्मा ने चेतावनी दी कि प्रमोद ठाकुर की नई पदस्थापना शिक्षा विभाग में बड़े खेल की ओर इशारा कर रही है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की मौजूदा स्थिति पहले से ही गंभीर है, विकास कार्य ठप हैं और भुगतान अटके हुए हैं। ऐसे में भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे अधिकारी की दोबारा नियुक्ति उचित नहीं है। अंत में उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में ऐसे अधिकारियों की जरूरत है जो निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ जिले को आगे बढ़ा सकें।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *