Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : जबरन जिंक और अधिक कीमत पर खाद बेचना पड़ा...

Jabalpur News : जबरन जिंक और अधिक कीमत पर खाद बेचना पड़ा महंगा, कलेक्टर के निर्देश पर केंद्र सील, नोटिस जारी

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर/बरगी। सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने और उसके साथ जबरन अन्य उत्पाद थमाने की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बरगी सालीवाड़ा के किसान अजय पटेल की शिकायत पर जांच दल ने पीपलेश्वर महादेव खाद बीज केंद्र, बरगी बस स्टैंड, पर उर्वरक की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Read more : Sehore News : माता के नौ स्वरूप धारण कर पंडाल में विराजमान हुई के कन्याएं ….

Jabalpur News : किसान ने की थी अधिक कीमत और जबरन बिक्री की शिकायत

किसान अजय पटेल ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि पीपलेश्वर महादेव खाद बीज केंद्र के संचालक राजकुमार तिवारी द्वारा यूरिया और डीएपी खाद सरकारी दर से अधिक कीमत पर बेची जा रही थी। इसके अलावा, किसानों को खाद के साथ जबरन जिंक या गुणवत्ताविहीन जाएम भी दी जा रही थी।

जांच दल ने मौके पर जाकर की पड़ताल

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत जांच के निर्देश दिए। इसके बाद, उप संचालक कृषि श्रीमती प्रतिभा गौर, अनुविभागीय अधिकारी रश्मि परसाई और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सोनम जैन का एक जांच दल केंद्र पर पहुँचा।

जांच दल ने केंद्र के आवश्यक दस्तावेज, रिकॉर्ड संधारण और पीओएस मशीन से निकली पर्चियों का गोदाम में रखे उर्वरकों से भौतिक मिलान किया। इस दौरान गोदाम में यूरिया 0.27 टन, डीएपी 3.25 टन और टीएसपी 2.75 टन पाई गई।

Read more : MP Top 5 Breaking : एमपी सुबह की 5 बड़ी खबरें…..

संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी

जांच दल ने किसान अजय पटेल द्वारा यूरिया और डीएपी खाद को विक्रय दर से अधिक पर बेचे जाने की शिकायत को प्रामाणिक पाया। जिसके आधार पर पीपलेश्वर महादेव केंद्र के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

कृषि विभाग ने आगामी आदेश तक केंद्र से उर्वरक की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि संचालक 7 दिनों के भीतर उचित उत्तर नहीं देते हैं, तो विभाग उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकता है। इस कार्रवाई से जिले के अन्य खाद-बीज विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here