Tuesday, October 6, 2026
Home Sports Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025: भारत की ऐतिहासिक जीत, बुमराह...

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025: भारत की ऐतिहासिक जीत, बुमराह का ‘प्लेन क्रैश’ सेलिब्रेशन बना चर्चा का विषय

Asia Cup 2025
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 : दुबई: एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस रोमांचक मुकाबले में न सिर्फ खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने फैन्स का दिल जीता, बल्कि मैच के बाद का जश्न भी खूब चर्चा में रहा।

 

READ MORE : CG News : रायपुर पश्चिम में 96 करोड़ की चार बड़ी विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण….

Asia Cup 2025 : मैच का एक यादगार पल तब आया जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को आउट करने के बाद ‘प्लेन क्रैश’ सेलिब्रेशन किया। यह जवाब था उस घटना का, जब सुपर-4 मुकाबले में रऊफ ने भारतीय खिलाड़ियों की ओर आपत्तिजनक इशारे किए थे, जिस पर ICC ने उन पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया था।

Asia Cup 2025 : वहीं, जीत के बाद सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा सहित कई खिलाड़ियों की मस्ती और सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। **हेड कोच गौतम गंभीर** भी तिलक वर्मा के एक शानदार छक्के पर मेज थपथपाते नजर आए।

Asia Cup 2025 : जज्बे को सलाम: सूर्या ने दी अपनी मैच फीस

Asia Cup 2025 : सूर्यकुमार यादव ने अपनी पूरी मैच फीस पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों और भारतीय सेना को समर्पित कर देशभक्ति की मिसाल पेश की।

Asia Cup 2025 : मैच का हीरो कौन?

तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन की पारी खेली।
कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।
रिंकू सिंह ने विजयी चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। यह रिंकू का एशिया कप 2025 में पहला ही मैच था।

Asia Cup 2025 : ट्रॉफी पर विवाद: भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार

Asia Cup 2025 : मैच के अंत में एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। इसके बजाय खिलाड़ियों ने डिजिटल माध्यम से ही जीत का जश्न मनाया।
भारत ने ना केवल मैदान में अपना जलवा दिखाया, बल्कि मैच के बाद अपने अंदाज़ और संदेशों से भी सबका दिल जीत लिया। इस जीत ने साबित कर दिया कि टीम इंडिया सिर्फ खेल नहीं, एक भावना है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here