Entertainment : दशहरा धमाका : ‘कांतारा- चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्क्रीन शेयर जंग

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली : इस साल दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रोमांच बढ़ गया है। 2 अक्टूबर को दो बड़ी फिल्मों – ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा- चैप्टर 1’ और धर्मा प्रोडक्शन्स की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ – का क्लैश होने जा रहा है।

‘कांतारा- चैप्टर 1’ की रिलीज़ से पहले ही इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स एए फिल्म्स ने मल्टीप्लेक्स में 100% शोकेसिंग की डिमांड कर दी थी। अब इसी दहशत के बीच, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के मेकर्स ने भी थिएटर्स से स्क्रीन शेयर की मांग कर दी है।

कांतारा- चैप्टर 1' की दहशत में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'! थिएटर्स से इतने स्क्रीन्स मांग रहे मेकर्ससूत्रों के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शन्स ने 2-स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में 50%, 3-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स में 33% और 4-स्क्रीन थिएटरों में 25% शोकेसिंग की डिमांड की है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि धर्मा ने व्यावहारिक रणनीति अपनाई है, क्योंकि उन्हें पता है कि ‘कांतारा- चैप्टर 1’ एक बड़ी और महंगी फिल्म है, लेकिन वे अपनी फिल्म के लिए उचित स्क्रीनिंग सुनिश्चित करना चाहते हैं।

कांतारा- चैप्टर 1' की दहशत में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'! थिएटर्स से इतने स्क्रीन्स मांग रहे मेकर्सस्टार कास्ट और फिल्म की जानकारी:
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ लीड रोल में हैं। मनीष पॉल भी फिल्म का हिस्सा हैं।

अब देखना यह है कि एए फिल्म्स अपनी डिमांड पर नरम पड़ेंगे या ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को उचित स्क्रीन शेयर मिलेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *