Monday, May 25, 2026
34.3 C
Raipur

CG News : मकान के पीछे छिपा था खौफनाक राज, बलराम की हत्या का पर्दाफाश

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में 24 सितंबर को हुई बलराम सारथी हत्या कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में मृतक के ससुर रामस्वरूप सारथी, गांव के युवक देवनंदन राठिया और एक नाबालिग आरोपी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार टांगी और डंडा भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक बलराम सारथी (28 वर्ष) का अपनी पत्नी हेमलता सारथी के साथ विवाद चल रहा था। परिजन हेमलता और उसके बच्चों को मायके बरपाली ले आए थे। इसके बावजूद 21 सितंबर को बलराम ससुराल पहुँचा। 24 सितंबर को पंचराम राठिया के घर की परछी में बलराम लहूलुहान हालत में मृत पाया गया। उसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की। जांच में गवाहों, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद से मृतक के ससुर रामस्वरूप पर शक की पुष्टि हुई। पूछताछ में सामने आया कि रामस्वरूप ने अपनी बेटी से मारपीट की रंजिश के चलते हत्या की योजना बनाई। उसने देवनंदन राठिया और नाबालिग को साथ लेकर बलराम को बुलाया और डंडा व टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Read News : Godavari Power Steel Plant : सिलतरा हादसा – रेस्क्यू ऑपरेशन में दो दर्जन से अधिक मजदूर बचाए गए, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल

पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए खून के धब्बे भी धोए थे। आरोपियों के बयान और जांच के आधार पर टांगी और बांस का डंडा बरामद किया गया। मुख्य आरोपी रामस्वरूप और देवनंदन राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड के बाद जेल भेजा गया, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल और प्रहलाद भगत की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 49, 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read News : Delhi : छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद की जमानत याचिका खारिज, बैंक खाते और एफडी फ्रीज

यह खुलासा ग्रामीणों और पुलिस के लिए राहत भरा है, क्योंकि घटना की गंभीरता और हत्यारोपियों की योजना को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही थी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Latest YouTube Shorts

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories