ग्वालियर रामलीला विवाद : संयोजक गुड्डू नूरआलम का भावुक पोस्ट…

ग्वालियर। प्रख्यात ग्वालियर रामलीला समिति के संयोजक गुड्डू नूरआलम वारसी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर समिति और विभिन्न हिंदू संगठनों के बीच उठ रहे विरोध को लेकर अपना पक्ष रखा है।

रात 2 बजे फेसबुक पर साझा किए गए पोस्ट में गुड्डू नूरआलम ने लिखा कि “मेरे श्री राम भगवान के नाम पर मेरा उद्देश्य केवल सेवा और प्रेम है। मैंने हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब को आत्मसात किया है और धर्म के नाम पर किसी भेदभाव को नहीं अपनाया।”

READ MORE : CG News : भव्य दुर्गा पंडाल में आग, प्रतिमा खंडित, श्रद्धालु बचकर निकले…..

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 25 वर्षों से वह रामलीला में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं और यह सेवा जीवन भर जारी रहेगी। गुड्डू ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी पद या सम्मान की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उनका एकमात्र उद्देश्य भगवान राम और समाज की सेवा है।

गुड्डू नूरआलम की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी लोग शेयर और सराहना कर रहे हैं। इस बयान के बाद समिति और हिंदू संगठनों के बीच चल रहे विवाद पर नई दिशा मिल सकती है।

READ MORE : Bhopal News : जीएसटी दरों पर सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया जनता के साथ धोखा करने का आरोप

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories