Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : मऊगंज बहुती जलप्रपात : वायरल वीडियो में खुला अवैध...

MP News : मऊगंज बहुती जलप्रपात : वायरल वीडियो में खुला अवैध वसूली का खेल, TI और विधायक के दामाद पर आरोप

0
146

अभय मिश्रा/मऊगंज : मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बहुती जलप्रपात पर पर्यटन विकास के नाम पर हो रही अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के बाद भी इस प्राकृतिक धरोहर पर स्थानीय सत्ता और पुलिस की मिलीभगत से अवैध वसूली का कारोबार फल-फूल रहा है।

हाल ही में वायरल हुए वीडियो ने इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया। वीडियो में वसूली करने वाला व्यक्ति स्पष्ट रूप से कहता है कि यह सब नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर के इशारे पर हो रहा है। साथ ही, उन्होंने देवतालाब विधायक गिरीश गौतम के दामाद नीरज उर्मालिया पर भी 5 लाख रुपए के टेंडर के नाम पर वसूली कराने का आरोप लगाया।

Read More : रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट की मान्यता में 53 लाख की रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा

विशेषत: जब कोई आधिकारिक टेंडर ही नहीं हुआ, तब यह वसूली किसके कहने पर हो रही है, यह बड़ा सवाल है। रेस्ट हाउस में 24 घंटे पुलिस चौकी मौजूद होने के बावजूद यह अवैध वसूली जारी है, जो प्रशासन की नाकामी और संभावित मिलीभगत की ओर इशारा करती है।

Read More : Cricket News: क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, अजीत अगरकर ने किया खुलासा

“यह सब ठाकुर साहब और नीरज उर्मालिया के इशारे पर हो रहा है। टेंडर के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है।”
— बलराम विश्वकर्मा, अवैध वसूलीकर्ता

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here