Rewa Collectorate massacre : कलेक्ट्रेट हत्याकांड में दोषियों को उम्र कैद, जमानत में रिहा आरोपी कोर्ट परिसर से फरार

रीवा : तीन वर्ष पूर्व कलेक्ट्रेट के सामने हुए हत्याकांड के मामले में आज जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीन दोषियों को आजिवन कारावास की सजा सुनाई। इस दौरान जमानत पर बाहर मौजूद एक आरोपी फैसले से ठीक पहले कोर्ट परिसर से फरार हो गया।

अतिरिक्त लोक अभियोजक डीएन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने 3 वर्ष पहले कॉलेज चौराहे पर मृतक के साथ मारपीट की और बाद में बांस घाट में चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में मृतक संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपियों राजेंद्र तिवारी, किशन सिंह और अमन गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। बाद में मृतक की मौत के चलते धारा 302 भी जोड़ी गई।

Read More : CG NEWS : अडानी फाउंडेशन ने महाजेनको प्रभावित क्षेत्र में स्कूली बच्चियों को भेंट की साइकिलें

विचारण के दौरान अभियोजन ने 13 साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को आजिवन कारावास की सजा सुनाई। इसी प्रक्रिया के दौरान, अमन गुप्ता जो जमानत पर जेल से बाहर था, फैसले से पहले फरार हो गया। कोर्ट ने तुरंत पुलिस को उसके गिरफ्तारी के आदेश दिए।

Read More : CG NEWS : अडानी फाउंडेशन ने महाजेनको प्रभावित क्षेत्र में स्कूली बच्चियों को भेंट की साइकिलें

“अभियोजन द्वारा प्रस्तुत सबूतों के आधार पर न्यायालय ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश पुलिस को जारी किए गए हैं।”
— डीएन मिश्रा, अतिरिक्त लोक अभियोजक, जिला एवं सत्र न्यायालय रीवा

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories