Singrauli News : सिंगरौली। एक ओर जहां मध्य प्रदेश सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि जिले में लगातार विकास कार्यों के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नज़र आ रही है।
Singrauli News : नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी स्थित कैलाश कॉलोनी रोड व नालियों की बदहाल स्थिति से स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है।
वार्डवासियों का कहना है कि बीते दो सालों से यह सड़क पूरी तरह से जर्जर पड़ी हुई है। स्थिति यह है कि रोड पर चलने के लिए सामान्य वाहनों के में दिखाते होती हैं न केवल सड़क, बल्कि नालियां भी पूरी तरह जाम पड़ी हैं,
जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है। गली-गली में गंदगी फैलने से लोगों का स्वास्थ्य भी खतरे में है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
जिम्मेदार अधिकारी मानो चयन की नींद में सोए हुए हैं। सड़क व नाली की सुध लेने वाला कोई नहीं है। वार्ड नंबर 41 के लोगों का कहना है कि यह स्थिति विकास के खोखले दावों की पोल खोल रही है। उनका कहना है कि नेताओं और अधिकारियों को जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं को देखना चाहिए
और तत्काल समाधान करना चाहिए। लोगों ने उम्मीद जताई है कि नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या पर ध्यान देगा और टूटी हुई सड़क व जाम नालियों का निर्माण/मरम्मत कार्य कराएगा।









