Saturday, August 22, 2026
Home Entertainment Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19: मर्दानगी पर बहस में भिड़े...

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19: मर्दानगी पर बहस में भिड़े बसीर अली और अभिषेक बजाज, कप्तानी को लेकर जमकर हुआ हंगामा

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 : नई दिल्ली। बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते माहौल काफी गरम दिखाई दिया, जब बसीर अली और कप्तान अभिषेक बजाज के बीच तीखी बहस हो गई। शुरुआत घर की सफाई को लेकर हुई, लेकिन बहस धीरे-धीरे मर्दानगी और सेक्सुअलिटी तक जा पहुंची, जिससे घर का माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

 

READ MORE : Shahrukh Khan : शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, लेकिन इनाम में मिले सिर्फ आधे पैसे, जानें वजह

Bigg Boss 19 : बसीर ने अभिषेक पर आरोप लगाया कि वे अपने कप्तानी के कर्तव्यों को सही तरीके से नहीं निभा रहे हैं। उन्होंने बाथरूम, वॉशरूम और ड्रेसिंग रूम की गंदगी की शिकायत करते हुए कहा कि अभिषेक ने पहले साफ-सफाई का वादा किया था, लेकिन उसे निभाया नहीं।

Bigg Boss 19 : इस पर अभिषेक ने सफाई देते हुए कहा कि घर का काम उनके हिसाब से ठीक चल रहा है। जब बहस बढ़ी, तो अभिषेक ने बसीर को “लचक” कह दिया। इस शब्द को लेकर बसीर भड़क गए और उन्होंने पूछा, “क्या मेरी चाल पर सवाल कर रहे हो? क्या मेरी सेक्सुअलिटी पर तंज कस रहे हो?” इसके बाद दोनों के बीच बहस गाली-गलौच तक पहुंच गई, हालांकि घरवालों के बीच-बचाव से मामला किसी तरह शांत हुआ।

Bigg Boss 19 : झगड़े के बाद शहबाज बदेशा ने भी अभिषेक को निशाने पर लिया और उन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। शहबाज ने कहा कि अभिषेक सिर्फ अशनूर कौर का समर्थन करते हैं और बाकी घरवालों के लिए निष्पक्ष नहीं हैं। उन्होंने अभिषेक से कहा कि अगर वे वाकई दोस्ती निभाना जानते हैं, तो इस हफ्ते आवेज को नॉमिनेशन से बचाएं। साथ ही तंज कसते हुए कहा, “अब मर्द बनकर दिखाओ।”

Bigg Boss 19 : फिलहाल अभिषेक ने किसी भी कंटेस्टेंट को बचाने का फैसला नहीं किया है, जिससे घर में ये चर्चा गर्म है कि कप्तान किसका साथ देंगे। बिग बॉस का यह एपिसोड दर्शकों के लिए ड्रामा और टकराव से भरपूर रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here