Gwalior Crime News : हाइवे पर नकाबपोश बदमाशों का तांडव, होटल कैशियर मारी गोली…

Parivesh
Gwalior Crime News

ग्वालियर। Gwalior Crime News : जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मुरैना हाइवे पर आज बाइक सवार तीन नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने होटल कैशियर जितेंद्र जाटव पर गोली चलाकर हमला किया।

Gwalior Crime News : घटना के दौरान जितेंद्र अपने घर दुल्लपुर जा रहे थे, तभी बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जितेंद्र ने अपनी बाइक तेज कर भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर जितेंद्र की जांघ में गोली मार दी।

घायल जितेंद्र को हाइवे से गुजर रहे लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *