Salasar Balaji Aarti Live : सालासर बालाजी की मंगला आरती, आप भी करें लाइव दर्शन

Parivesh
Salasar Balaji Aarti Live

सालासर (राजस्थान)। Salasar Balaji Aarti Live : सालासर धाम में गाजे-बाजे और घंटियों की मधुर ध्वनि के बीच प्रभु श्री हनुमान जी की मंगला आरती संपन्न हुई। आरती की शुरुआत “ॐ जय हनुमान देवा” के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर प्रांगण “जय श्री राम” और “बोलो बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंज उठा।

Salasar Balaji Aarti Live : बालाजी महाराज को तिलक, पुष्प और चोला अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया गया। आरती के समय दीपक की लौ और भक्तों की भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
माना जाता है कि सालासर बालाजी की मंगल आरती में शामिल होने से जीवन में सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *