CG NEWS: मां ने दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान युवक की मौत

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: राजनांदगांव। जिले के अटल आवास कॉलोनी पेण्ड्री से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CG NEWS: जानकारी के अनुसार, मृतक युवक विरेन्द्र साहू दोनों पैरों से दिव्यांग था और अपनी पत्नी हिना साहू, मां सुहागा बाई और दो बच्चों के साथ रहता था। 22 सितंबर की सुबह विरेन्द्र और उसकी मां सुहागा बाई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी समय विरेन्द्र की पत्नी हिना बच्चों को स्कूल छोड़ने रेवाडीह गई हुई थी। इसी दौरान सुहागा बाई ने विरेन्द्र पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

CG NEWS: शोरगुल सुनकर पड़ोसियों ने आवाज लगाई तो पत्नी हिना मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद विरेन्द्र को 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CG NEWS: घटना की सूचना मिलते ही लालबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू की। कुछ ही समय बाद आरोपी सुहागा बाई को गांधी चौक स्थित अपने बहन-दामाद के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

CG NEWS: पूछताछ में महिला ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसका बेटा विरेन्द्र शराब पीकर रोज झगड़ा करता था और गाली-गलौज करता था। इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *