लुधियाना। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने मंगलवार सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 नग सिगरेट जब्त किए। जानकारी के अनुसार, यह माल अमृतसर से आसनसोल (पश्चिम बंगाल) भेजा जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों का कहना है कि जब्त किए गए सिगरेट विदेशी मार्किंग के नहीं बल्कि लोकल हैं। ऐसे में DRI ने यह केस आगे की कार्रवाई के लिए सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) विभाग को सौंप दिया है। सामान्यत: DRI विदेशी मार्किंग वाले सिगरेट और तस्करी के मामलों की जांच करता है।
Read News : CG NEWS : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क हुई जर्जर, ग्रामीण खुद मुरम डालकर बना रहे रास्ता
मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह कोई छोटा प्रकरण नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा सिगरेट नेक्सस काम कर रहा है। अब CGST विभाग इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने के लिए गहन जांच में जुटेगा।
विभाग इस बात की भी पड़ताल करेगा कि इस खेप के पीछे किन लोगों का हाथ है। विशेषकर पासर और पेटी माफिया की भूमिका को लेकर जांच और सघन की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के संगठित नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए ठोस कार्रवाई जरूरी है।
Read News : Indore Viral Video : वर्दी वाले नशेड़ी : दो पुलिसकर्मियों के अवैध वसूली करते वीडियो वायरल….
फिलहाल सिगरेट के नग जब्त कर लिए गए हैं और CGST विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि जांच के दौरान करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी और अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हो सकता है।











