Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh छिंदवाड़ा में पूर्व सांसद नकुलनाथ का बड़ा बयान : भाजपा पर साधा...

छिंदवाड़ा में पूर्व सांसद नकुलनाथ का बड़ा बयान : भाजपा पर साधा निशाना, GST को बताया जनता पर बोझ…

छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। पूर्व सांसद नकुलनाथ अपने 3 दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा पर जोरदार हमला बोला। नकुलनाथ ने कहा कि आठ साल पहले भाजपा ने जनता पर 28 प्रतिशत GST थोप दिया था।

उन्होंने कहा कि आज जब जनता का आक्रोश सामने आ रहा है, तो भाजपा इसे “बचत उत्सव” का नाम देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। नकुलनाथ ने स्पष्ट किया कि हिन्दुस्तान की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में भाजपा को इसका सबक भुगतना पड़ेगा।

पूर्व सांसद ने कहा कि जीएसटी जैसे मुद्दों पर जनता की नाराजगी गंभीर है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। उनका यह बयान छिंदवाड़ा में राजनीतिक हलचल बढ़ा रहा है और आगामी समय में जनता की प्रतिक्रिया पर सबकी नजर होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here