MP News : भोपाल : पिपलानी-अवधपुरी में झपटमारी का खुलासा, दो नाबालिक गिरफ्तार

0
106

भोपाल। राजधानी भोपाल के पिपलानी और अवधपुरी थाना क्षेत्रों में बढ़ती झपटमारी की घटनाओं ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी थी। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर इन मामलों की जांच की और झपटमारी करने वाले दो नाबालिकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर घटनाओं को अंजाम देते थे। पहले दोनों ने बाइक चोरी की और फिर उसी से झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया। गिरफ्तार नाबालिकों को किशोर न्याय बोर्ड के सुपुर्द कर दिया गया है।

Read News : Zouk Club : रायपुर के Zouk क्लब में दो गुटों में भिड़ंत, महादेव सट्टा किंग का भांजा मारपीट में शामिल, पिस्टल की बट से हमला, CCTV में कैद हुई मारपीट

एसीपी अदिति बी सक्सेना ने बताया कि पूछताछ के दौरान और कई राज खुल सकते हैं।

अदिति बी सक्सेना, एसीपी : “पुलिस की त्वरित कार्रवाई से झपटमारी का नेटवर्क तोड़ने में सफलता मिली है। पूछताछ से और विवरण सामने आ सकते हैं।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here